Header Ads

सफेद मूसली (white musli) व्यक्ति की यौवन शक्ति को बरकरार रखती है

सफेद मूसली (white musli)


सफेद मूसली white musli 

(व्यक्ति की यौवन शक्ति को बरकरार रखती है)

अगर व्यक्ति में कान्ति, ओज, सुन्दरता और शक्ति लम्बे समय तक बरकरार रहे तो उस व्यक्ति से सभी प्रभावित होते हैं। और ऐसे व्यक्ति को अपना दोस्त, हमसफर बनाना ज्यादा पसन्द करते हैं अगर व्यक्ति मांसाहार, ऐलोपैथिक विटामिन्स, कृतिम मेकप को छोड़कर आयुर्वेद की शरण में आ जाये तो वह स्वाभाविक रूप से पूर्ण स्वस्थ्य, सुन्दर और रोग रहित हो सकता है। आयुर्वेद में अनेकों ऐसी दिव्य औषधियां हें। जो शरीर को स्वस्थ सुन्दर और निरोगी बनाती हें। 

सफेद मूसली ऐसी ही एक दिव्य जड़ी है। जो मानव की वीर्य से सम्बन्धित बीमारियों को दूर करने में बेजोड़ है। यह शीघ्रपतन को दूर करती है। आयुर्वेद के अन्दर जितनी भी वीर्यवर्द्धक, कामोद्वीपक तथा बाजीकारक पाक और चूर्ण बनते हें उनमें सफेद मूसली मुख्य रूप से पड़ती है। जो मानव शरीर में स्थित सबसे ज्यादा कीमती मज्जा (वीर्य) को शोधित व पुष्ट करती है, जिससे व्यक्ति के अन्दर ओज की वृद्धि होती है और मनुष्य स्वस्थ, सुन्दर और बलशाली बनता है तथा उसके अन्दर रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है साथ ही यह औषधि मनुष्य की कामशक्ति को स्थिर रखने और उसके यौवन को स्थायी रखने में पूर्ण सहायक है। इसे पुरूष और स्त्री समान रूप से सेवन कर सकते हैं।

मूसली चूर्ण-

सफेद मूसली 300ग्राम, काली मूसली 100ग्राम, तालमखाना 50ग्राम, सालमपंजा 50ग्राम, शतावर 50ग्राम, लाजवन्ती के बीज 50ग्राम, छोटी गोखरू 50ग्राम, बंसलोचन 30ग्राम, जावित्री 30ग्राम, गिलोय सत्व 30ग्राम प्रवाल भस्म 30ग्राम, केशर 20ग्राम, इलायची 20ग्राम इन सब को कूट पीस कपड़छन कर एक बन्द डिब्बे में रख लें।

प्रतिदिन सुबह और रात्रि में सोते समय 3ग्राम की मात्रा में गाय के मिश्री मिले दूध के साथ लगातार तीन महीने तक प्रति वर्ष सर्दियों में लेने से व्यक्ति की वीर्य से सम्बन्धित सभी बीमारियां सही होती है। तथा उसकी जीवनीशक्ति और रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ जाती है। जिससे कोई रोग जल्दी हमला नहीं कर पाता है।

परहेज- दवा सेवन काल में तली हुई, खट्टी, बादी, शराब, मांस आदि का सेवन पूर्णतः वर्जित है।

1 comment:

  1. I had suffered from sexual problems, and I thought I’d give extream x plus a try after reading its endless list of sexual benefits. I started taking it to improve my performance in the bedroom. After the first time I tried it, I got the biggest erection.

    ReplyDelete

Theme images by Veni. Powered by Blogger.